बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी के घूंघरावली गांव में मंगलवार को एक निराश्रित सांड़ के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। किसान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, किसान की पत्नी बबीता ने बताया कि वह मंगलवार को अपने पति 45 वर्षीय इमृत के साथ बैल – बुग्गी पर खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। सरकारी स्कूल के पास एक सांड़ ने बैल पर हमला कर दिया। इमृत ने बैल को बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से उनको गंभीर चोटें आई हैं। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बचाया। उसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
निराश्रित सांड की टक्कर से किसान घायल
RELATED ARTICLES


