बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के आवास विकास प्रथम स्थित एक क्लीनिक पर मरीज की दवाई लेने आए व्यक्ति की जेब से चोर ने पर्स चोरी कर लिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि पहासू थाना क्षेत्र के गांव लालनेर के रहने वाले शिवकुमार शर्मा ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की दोपहर वह अपने बच्चे को इलाज के लिए डॉक्टर राजीव मित्तल के क्लीनिक पर ले गए। क्लीनिक में काउंटर पर फीस जमा करने के दौरान एक अज्ञात युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया और उनकी जेब से पर्स को साफ कर ले गया। जब पीड़ित को अपनी जेब से पर्स गायब मिला तो पीड़ित ने शोर मचाया। इसके बाद क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी को चेक किया गया तो पता चला कि एक अज्ञात ने उनका पर्स चोरी किया हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित का कहना हैं कि पर्स में लगभग 8500/- रुपए नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, तीन बैंकों के एटीएम कार्ड, एक पीएनबी बैंक का चेक व अन्य जरुरी दस्तावेज थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की हैं।
दवाई खरीदने आए व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी
RELATED ARTICLES


