Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबर14 करोड़ की लागत से बनी सड़क पर उठे सवाल, 14 महीने...

14 करोड़ की लागत से बनी सड़क पर उठे सवाल, 14 महीने भी नहीं चली सड़क


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के ऊंचागांव में खानपुर से बससी को जोड़ने वाली करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सड़क 14 महीने भी ठीक से नहीं चल सकी। सड़क के एक हिस्से में शिलान्यास से पहले ही धंसाव होने की बात सामने आई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी लागत से बनी सड़क का इतने कम समय में खराब होना गंभीर मामला है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments