बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सलेमपुर, अहमदगढ़, पहासू और शिकारपुर मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के जोश के साथ यात्रा में सहभागिता की।
सलेमपुर मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह के साथ तिरंगा लहराकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। वहीं अहमदगढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष रविंद्र मीणा, पहासू मंडल में मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह और शिकारपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चारों मंडलों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में गूंजा तिरंगा, चार मंडलों में निकली भव्य यात्रा
RELATED ARTICLES


