बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अधिशासी अभियंता किसानों को धमकाते और कार्यालय से बाहर भगाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता के पास पहुंचे थे। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा एसडीएम सतेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अधिशासी अभियंता द्वारा किसानों को धमकाने का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


