बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपल बुलंदशहर के औरंगाबाद के मोहल्ला टंकी वाली गली में बुधवार की रात को बिजली सप्लाई बॉक्स में अचानक आग लग गई। बिजली सप्लाई बॉक्स में आग लगने के बाद मोहल्ले की बिजली गुल हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द सप्लाई बॉक्स को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल, बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विद्युत विभाग के जेई आकाश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उन्होने बताया कि उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली व्यवस्था बहाल करने में कुछ समय लगेगा। प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभागीय स्तर पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बिजली सप्लाई बॉक्स में लगी आग, इलाके की बिजली गुल
0
8
RELATED ARTICLES


