बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार की दोपहर को करीब 2 बजे एसडीएम पर भ्रष्टाचार और अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार हजारों किसानों ने कालाआम चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और जिला प्रशासनिक परिसर का घेराव किया। किसानों के भारी संख्या में पहुंचने के चलते शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। भाकियू जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने आरोप लगाया कि डिबाई एसडीएम भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता और हर काम के लिए रेट तय हैं। किसानों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 19 अगस्त तक भ्रष्ट एसडीएम डिबाई को पद से नहीं हटाया गया, तो भाकियू टिकैत पूरे बुलंदशहर शहर का चक्का जाम करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
किसानों ने कालाआम चौराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च
RELATED ARTICLES


