Friday, August 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरराष्ट्रीय पर्व से पहले बुलंदशहर में हाई अलर्ट, होटल-ढाबों व लॉज में...

राष्ट्रीय पर्व से पहले बुलंदशहर में हाई अलर्ट, होटल-ढाबों व लॉज में पुलिस की सघन चेकिंग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर बुलंदशहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के निर्देश पर शुक्रवार सुबह छह बजे से जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने शहर और कस्बों के होटल, ढाबे, सराय, लॉज समेत अन्य संदिग्ध स्थानों को खंगाला। अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और सराय में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया। इसके साथ ही होटल रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की भी बारीकी से जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की।
थाना प्रभारियों ने होटल संचालकों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments