बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे का है। सिकंदराबाद देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर दिल्ली निवासी आसिफ रजा स्कूटी से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आया स्कूटी सवार युवक, घायल
RELATED ARTICLES


