बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के वारंट में फरार दो आरोपियों को उनके मकान से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से रौनक अली पुत्र फतह उर्फ फतेह मौहम्मद निवासी भण्डापट्टी सिकन्द्राबाद गेट मोती कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड तथा जावेद पुत्र जमती लाई उर्फ जमानत इलाही निवासी भण्डापट्टी सिकन्द्राबाद गेट मोती कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना स्याना पर वर्ष 2025 में संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण मुअसं – 01/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त, न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के अनुपालन में लगातार फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना स्याना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर एक्ट के वारंट में फरार हापुड़ निवासी दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


