बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात के पुलिस ने भाभी की हत्या में वांछित आरोपी किशोरी को शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक आलाकत्ल चाकू व एक शर्ट बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान किशोरी पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी किशोरी भाई ने मकान के बंटवारे को लेकर भाभी मीना की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
भाभी की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


