Sunday, August 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरभाभी की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

भाभी की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात के पुलिस ने भाभी की हत्या में वांछित आरोपी किशोरी को शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक आलाकत्ल चाकू व एक शर्ट बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान किशोरी पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम भाईपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी किशोरी भाई ने मकान के बंटवारे को लेकर भाभी मीना की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments