Sunday, August 16, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरमंदिर में पूजा कर रहे व्यक्ति से दबंगो ने की मारपीट

मंदिर में पूजा कर रहे व्यक्ति से दबंगो ने की मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी युवक की मंदिर में पूजा करने के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट व गांव से भागने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि पीड़ित सुरेंद्रपाल ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह गांव में अकेले रहते हैं। वह 10 अगस्त 2026 को पाली स्थित मंशा देवी मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। आरोप है कि गांव के ही अजय, गुरविंदर और गुरविंदर की बहन मंदिर पहुंच गए और उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने उन्हें जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने गांव से भागने व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments