बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर कथित लाठीचार्ज और बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बुलंदशहर महानगर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपने अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस द्वारा लाठी-चार्ज किया गया। इस कार्रवाई को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।
बुलंदशहर महानगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
पुतला दहन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार से विद्यार्थियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौके पर विभाग संयोजक मिहिर उपाध्याय, महानगर सह मंत्री-क्रिश शर्मा, महानगर संयोजक SFS-मानस उपाध्याय, मीडिया संयोजक, कनिष्क शर्मा व प्रांजल, निखिल, चिराग़ समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झारखंड में छात्रों पर लाठी-चार्ज के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
RELATED ARTICLES


