बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाभी ने चचेरे देवर पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी कि चचेरे देवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं चचेरे देवर ने भाभी की वीडियो तक बना ली और एक महीने तक ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि मामला करीब 1 महीने पूर्व का है। गांव के रहने वाले एक चचेरे देवर का उसके घर आना-जाना था। वारदात वाले दिन आरोपी बहाने से घर में कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा और पीड़िता को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक में पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था जैसे ही भाभी ने कोल्ड ड्रिंक पी तो उसे चक्कर आने लगे और वह बेसुध होकर चारपाई पर गिर पड़ी इसके बाद चचेरे देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। भाभी को होश आया तो वह अस्त-व्यस्त हालत में थी। आरोपी चचेरे देवर ने वीडियो दिखाते हुए एक महीने तक ब्लैकमेल किया। इसके बाद आरोपी चचेरे देवर ने वीडियो भाभी के पति को भेज दिया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ रामकरण सिंह का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नशीला पदार्थ पिलाकर चचेरे देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म
RELATED ARTICLES


