बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर में रविवार को कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक साहिल मिट्ठेपुर गांव में अपनी ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में साहिल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार और उसके चालक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गुलावठी: कार-बाइक की भीषण भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत व एक गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


