बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव परोरी में रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुर्जा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने एसडीओ को सस्पेंड करने और जेई को हटाने की बात शासन स्तर पर रखने की मांग की। साथ ही उन्होंने मृतक युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी उठाई।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, विधायक ने एसडीओ को सस्पेंड करने की माँग की
RELATED ARTICLES


