बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस व स्वाट टीम की शातिर गौ तस्कारों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार हुए है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। जिनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त 2026 को थाना चोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सब्दलपुर एवं सुतारी के मध्य स्थित जंगल में गौकशी की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना चोला पर मुअसं 217/26 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि० पंजीकृत किया गया था। जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
आपको बता दें कि सोमवार की रात को एक अभिसूचना के आधार पर थाना चोला पुलिस टीम व स्वाट टीम सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबन्दी की गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र रमजान निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर (घायल) तथा राशिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला जनपद बुलन्दशहर (घायल) के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
शातिर गौ तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


