बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, नेहरूपुर निवासी सचिन का करीब पांच वर्ष पूर्व हापुड़ जिले की रहने वाली ज्योति से प्रेम विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद नाराज ज्योति अपने मायके चली गई थी।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर रात सचिन और ज्योति के बीच वीडियो कॉल पर भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह सचिन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खुर्जा: पति ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर भी पत्नी से हुआ था विवाद
RELATED ARTICLES


