बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में गंगा बैराज के गेट नंबर सात से सोमवार को एक व्यक्ति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया पानी में लापता हुए व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गंगा नदी में कूदने वाला व्यक्ति 45 वर्षीय ऋषिपाल निवासी नगला कोठा थाना उधैती जनपद बदायूं हैं। पुलिस ने युवक की तलाश कराई। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। परिजन गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में रामघाट व संकरा तक लापता की तलाश में जुटे हैं।
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरबुलंदशहर: बदायूं जिला निवासी ने नरौरा गंगा बैराज में लगाई छलांग
बुलंदशहर: बदायूं जिला निवासी ने नरौरा गंगा बैराज में लगाई छलांग
0
25
RELATED ARTICLES


