बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के लिए गौरव की बड़ी खबर सामने आई है। खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी और भारतीय सेना में कार्यरत ओलंपियन रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय की नवीनतम पुरस्कार सूची में अरविंद सिंह का नाम शामिल किया गया है। यह खबर सामने आते ही उनके परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
अरविंद सिंह ने रोइंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उनके खेल करियर की बड़ी उपलब्धियों में एशियन गेम्स-2023 का रजत पदक भी शामिल है। चीन में आयोजित इन खेलों में अरविंद सिंह ने अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ लाइटवेट मेन्स डबल्स स्कल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
सेना में सेवा के साथ खेल में भी बनाया मुकाम
ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय सेना में सेवा देने के साथ खेल के मैदान में लगातार देश का प्रतिनिधित्व करना अरविंद सिंह की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। ओलंपियन अरविंद ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर रोइंग में अलग पहचान बनाई है।
परिवार और गांव में खुशी का माहौल अर्जुन पुरस्कार के लिए अरविंद सिंह का चयन होने की खबर से उनके परिजनों और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। परिजनों का कहना है कि अरविंद की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेना के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। ग्रामीणों ने इसे पूरे खबरा गांव और बुलंदशहर के लिए गौरव का क्षण बताया। खबरा गांव से निकलकर अर्जुन पुरस्कार तक पहुंचने वाले अरविंद सिंह अब जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
बुलंदशहर के लाल अरविंद सिंह को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
RELATED ARTICLES


