बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में चीनी के दामों में उछाल होने से आम आदमी सोचने पर मजबूर हो गया है। खुदरा बाजार में चीनी की कीमत बढ़ाकर 65 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है जिससे आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है।
आपको बता दें कि वर्तमान में चीनी का थोक भाव 6200 से 6300 रुपए प्रति कुंतल पर पहुंच गया है। यदि आने वाले दिनों में मीलों से आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। त्यौहारी सीजन में पेड़ा, बर्फी और घेवर की मांग बढ़ जाती है। मिठाई कारोबारियों के अनुसार, दूध, खोया, घी और ड्राई फ्रूट्स पहले से महंगे हैं। अब चीनी के भाव में तेजी ने लागत महंगी हो गई है। मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि ज्यादातर मिठाईयों में खोया, सूखे मेवा और चीनी का इस्तेमाल होता है। चीनी महंगी होने के बाद बर्फी, पेड़ा, लड्डू, रबडी, मलाई रोल समेत सभी मिठाईयों के भाव में 10 से 30 रुपये किलोग्राम तक की बढ़ोत्तरी की गई है।
चीनी के दामों में आए उछाल से लोगों की मिठास हो रही कम
RELATED ARTICLES


