Friday, August 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपुलिस की मौजूदगी में नेता ने मजदूर को पीटा, नेता गिरफ्तार

पुलिस की मौजूदगी में नेता ने मजदूर को पीटा, नेता गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के कालिंदी कुंज से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नेता एक मजदूर के साथ लात-घूंसों से मारपीट करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कार सवार नेता लगातार हूटर बजा रहा था। इसके बाद मोटरसाइकिल में कार की टक्कर लग गई जिसके बाद मजदूर ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कार सवार नेता शराब के नशे में था और विवाद के दौरान उसने मजदूर के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में आरोपी मजदूर पर लात-घूंसों से हमला करता दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट हुई। इसके बाद पीड़ित में पुलिस से मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नेता को जीप में बैठाकर मेडिकल कराया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments