Friday, August 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: मजदूर से मारपीट के मामले में दंबग नेता को नामजद करने...

खुर्जा: मजदूर से मारपीट के मामले में दंबग नेता को नामजद करने की जगह अज्ञात दिखाकर पुलिस की खानापूर्ति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में दबंग नेता द्वारा एक मजदूर की पिटाई के मामले में पुलिस ने दबंग नेता को नामजद न करते हुए अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। बड़ी बात तो यह है कि पुलिस ने नेता को हिरासत में भी ले लिया, लेकिन पुलिस दबंग नेता से उसका नाम तक नहीं पूछ पाई। पुलिस ने नेता का मेडिकल तक कराया, लेकिन मुकदमे में नेता को नामजद नहीं कर पाई। थाना खुर्जा नगर पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है। पीड़ित मजदूर प्रीत पुत्र किशन लाल निवासी मोहल्ला कालिंदी कुंज ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह शक्ति मोटर्स TVS पर धुलाई का कार्य करता है। कस्टमर की अपाची बाइक की धुलाई करके शोरूम पर ला रहा था तभी एक अर्टिगा तेजी व लापरवाही से रोड पर आ रही थी। गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अर्टिगा चालक ने पीड़ित को रोड से उठाने के बजाये गंदी-गंदी गालियां देते हुए अपनी कार से डंडा निकाला तथा मजदूर से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंग नेता ने मजदूर को धमकाते हुए कहा कि कही शिकायत की तो तुझे जान से मार दूंगा। इस शहर के बाप की कार आ रही है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बीच-बचाव शुरू कर दिया। दबंग नेता ने पुलिसकर्मियों के सामने ही मजदूर को लात-घुसों से जमकर पीटा। दबंग नेता का मजदूर को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मार पिटाई के दौरान रोड पर भारी जाम लग गया। पुलिस के सामने दबंग नेता द्वारा मजदूर की पिटाई होते देख लोगों ने थाना खुर्जा नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। दबंग नेता की गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा हुआ है। वहीं शीशे पर लिखा हुआ है जिला उपाध्यक्ष भाजपा और गाड़ी के सामने नेम प्लेट लगी हुई है जिस पर लिखा हुआ है “वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन”।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाना खुर्जा नगर पुलिस ने पीड़ित मजदूर की तहरीर के आधार पर दबंग नेता को अज्ञात लिखकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दबंग नेता को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल भी कराया, लेकिन मुकदमे में दबंग नेता का नाम लिखने की बजाये अज्ञात लिख दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments