बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लब पर शनिवार यानी आज पंजीकरण ब्लड सैंपल में रिपोर्ट देने संबंधित कार्य बंद रहेंगे। इसके साथ ही लैब को नए भवन में शिफ्ट करने का काम चल रहा है। सोमवार से जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब का संचालन में भवन में होगा।
आपको बता दें कि शनिवार यानी आज से पैथोलॉजी लैब को नए भवन में शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा जो रविवार शाम तक पूर्ण होगा ऐसे में दो दिन ओपीडी इमरजेंसी व वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच का कार्य बंद रहेगा। चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉक्टर धीर सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब बंद रहेगी ऐसे में मेरी जिला महिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में अपनी जांच कर सकेंगे। सोमवार से पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं मरीज नए भवन के बराबर में व पोस्टमार्टम हाउस के पीछे गुलाबी रंग के भवन में ले सकेंगे।
जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब शनिवार यानी आज रहेगी बंद
RELATED ARTICLES


