बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र के एक गांव में प्लॉट के विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ घर के अंदर आराम कर रहे थे तभी उसका जेठ कृष्णपाल अपने पुत्र विवेक के साथ प्लॉट की बात कहते हुए घर में घुस आया और दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को अर्धनग्न कर नुकीले हथियार से हमला किया। हमले में उसके पति की आंख बाल-बाल बच गई। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने कहा के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्लॉट के विवाद में पति-पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट
RELATED ARTICLES


