बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वैर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हादसे के कारणों की पड़ताल की। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वैर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत
RELATED ARTICLES


