Sunday, August 23, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरश्रीराम डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 2500 लीटर दूध समेत पनीर-घी...

श्रीराम डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 2500 लीटर दूध समेत पनीर-घी के नमूने जांच को भेजे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर खुर्जा क्षेत्र के डाबर गांव स्थित श्रीराम डेयरी मिल्क प्रोडक्ट पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान डेयरी परिसर में बड़ी मात्रा में दूध, पनीर और घी का भंडारण मिला। टीम ने मौके से करीब 2500 लीटर दूध, 200 किलो पनीर और 150 किलो घी पाया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभागीय टीम ने दूध, पनीर और घी के तीन नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य-ग्रेड 2 ममता चौधरी के मुताबिक, डेयरी के नमूने पूर्व में भी जांच के दौरान फेल पाए जा चुके हैं। पुरानी रिपोर्ट और ताजा सूचना के आधार पर विभाग की टीम डेयरी पर निगरानी रख रही थी। इसी क्रम में शनिवार को अचानक निरीक्षण किया गया।
हालांकि, निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर किसी खाद्य पदार्थ में तत्काल मिलावट की पुष्टि नहीं हुई। वहीं डेयरी परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से डेयरी संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर टिकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आती है तो डेयरी संचालक के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments