Sunday, August 23, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरभाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद बुलंदशहर पहुंचे डॉ. भोला सिंह...

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद बुलंदशहर पहुंचे डॉ. भोला सिंह का वाटर पार्क पर हुआ जोरदार अभिनंदन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त होने के बाद रविवार को बुलंदशहर पहुंचे सांसद डॉ. भोला सिंह का वाटर पार्क पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
डॉ. भोला सिंह के बुलंदशहर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक वाटर पार्क पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने डॉ. भोला सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने को बुलंदशहर के लिए गौरव का विषय बताया। स्वागत समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments