बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गंगा में बढ़ते जलस्तर और तेज कटान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। रविवार को अधिकारियों ने जिले के सिद्ध बाबा गंगा घाट, औरंगाबाद तहारपुर और अहार क्षेत्र में पहुंचकर गंगा कटान और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कटान प्रभावित इलाकों का मौके पर निरीक्षण कर बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। एडीएम ने अधिकारियों से बाढ़ चौकियों की स्थिति, निगरानी व्यवस्था और राहत-बचाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक आहार थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गंगा के तेज कटान से प्रशासन अलर्ट, अहार घाट पहुंचा अफसरों का अमला
RELATED ARTICLES


