Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरगोकश के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 250 अवैध नशीली गोलियां बरामद

गोकश के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 250 अवैध नशीली गोलियां बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस ने रविवार को गोकशी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को गांव नवादा गेट के सामने फायरिंग बट की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 250 अवैध नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ वकील पुत्र अलाउद्दीन, निवासी ग्राम विरौडी ताजपुर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 15 अगस्त 2026 की रात थाना चोला क्षेत्र के गांव सबदलपुर और सुतारी के बीच स्थित जंगल में आरोपियों द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में 17.08.2026 की रात पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर गोकश अपराधियों आरिफ और राशिद को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19.08.2026 को तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments