Wednesday, August 26, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद में तैनात कांस्टेबल की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

जहांगीराबाद में तैनात कांस्टेबल की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में तैनात एक कांस्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। 40 वर्षीय कांस्टेबल मोनू कुमार जहांगीराबाद कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी अमरगढ़ में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम मोनू कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि मोनू कुमार मूल रूप से सहारनपुर जिले के थाना बेहट क्षेत्र के गांव पिंडरा जालौर के रहने वाले थे। बताया गया कि सोमवार दोपहर भी उन्होंने अमरगढ़ में एक चिकित्सक से दवा ली थी। कांस्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार रात पुलिसकर्मी उनके पार्थिव शरीर को लेकर सहारनपुर पहुंचे। मंगलवार सुबह सहारनपुर पुलिस लाइन में उन्हें सलामी दी गई जिसके बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने मोनू कुमार के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments