बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर नाबालिग से दुष्कर्म करने के 01 आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 40 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त अर्जुन पुत्र ओमकार निवासी बलदेवगढ थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2020 में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 11 मार्च 2020 को थाना शिकारपुर पर मुअसं-79/20 धारा 354ए/376 भादवि व 34 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा 07 मई 2020 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 26 अगस्त 2026 को न्यायाधीश सतेन्द्र प्रकाश पाण्डेय (न्यायालय एडीजे-पोक्सो जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त अर्जुन को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 40 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक धर्मेन्द्र राघव, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार है0का0 जितेन्द्र कुमार व कोर्ट महोरिर्र का0 अजीत कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।
नाबालिग से दुष्कर्म करने के 01 आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 40 हजार रुपये से किया दंडित
RELATED ARTICLES


