Friday, August 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरचाइनीज मांझे के प्रयोग व बिक्री पर रोक: एडीएम

चाइनीज मांझे के प्रयोग व बिक्री पर रोक: एडीएम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिले में चाइनीज मांझे के प्रयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नितीश कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और चाइनीज मांझे की बिक्री व प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग पतंगबाजी करते हैं। ऐसे में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। कई बार मांझा सड़क किनारे बिजली के तारों में फंसने से दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है।
प्रशासन का उ‌द्देश्य त्योहार के दौरान इस तरह के हादसों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है। एडीएम प्रशासन नितीश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर पतंग और मांझे की दुकानों पर निगरानी रखें। विशेष रूप से चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे पतंगबाजी के दौरान केवल सुरक्षित और प्रतिबंधित न किए गए माझे का ही इस्तेमाल करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments