Saturday, August 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर डिपों की बस की छत पर बीस से अधिक यात्री सवार

बुलंदशहर डिपों की बस की छत पर बीस से अधिक यात्री सवार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सोशल मीडिया पर रोडवेज बस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बुलंदशहर डिपों की रोडवेज बस की छत पर बीस से अधिक लोग बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि बस के पीछे भी दो लोग लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रोडवेज विभाग और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बस बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस है। रोडवेज बस के अंदर यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर छत पर बैठे गए। वहीं, बस के पीछे लटककर सफर कर रहे दो लोगों की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है। बस की छत पर बैठकर और पीछे लटककर सफर करना बेहद खतरनाक है। ऐसे में मामूली चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बस की पहचान और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यातायात पुलिस और रोडवेज डिपों पर लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े किए है। मामले की जांच होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments