बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): रक्षाबंधन पर देशभर से 20 विद्यालयों की छात्रों को राष्ट्रपति भवन बुलाया गया था। बुलंदशहर जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की पांच छात्रों ने रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
आपको बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देशभर से 20 विद्यालयों की छात्राओं को राष्ट्रपति भवन बुलाया गया था। प्रदेश से बुलंदशहर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पांच छात्रा और एक शिक्षिका का राष्ट्रपति भवन भ्रमण और राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए चयन किया गया था। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुलंदशहर नगर क्षेत्र की छात्रा प्राची व सोनी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अनूपशहर की छात्रा तमन्ना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लखावटी की छात्रा प्रियांशी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुलावठी की छात्र चेतना व टीम लीडर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुलंदशहर ग्रामीण क्षेत्र की खेल शिक्षा का मिली अस्थाना के नेतृत्व में दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। छात्राओं के दल ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में रात्रि प्रवास किया था। छात्रों ने शिक्षिका के साथ शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की छात्रों ने राष्ट्रपति को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया।
बुलंदशहर: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बांधी राखी
RELATED ARTICLES


