Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में रविवार शाम बिलसुरी फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी विशाल और गौरव के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे तभी बिलसुरी फ्लाईओवर के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिकंदराबाद संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बुलंदशहर के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments