Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरजमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला...

जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गर्भवती महिला समेत 5 घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों मे विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने के साथ जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। मारपीट और पथराव की इस घटना में गर्भवती महिला समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि गांव जरगवां निवासी नत्थू सिंह, चंद्रसेन और बाबा धर्म सिंह आपस में भाई हैं। बाबा धर्म सिंह की जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के बीच नत्थू सिंह का बेटा भूरा अपने घर जा रहा था। आरोप है कि चंद्रसेन के घर के पास किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और कुछ ही देर में ईंट-पत्थर भी बरसने लगे। पथराव के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कई ईंटें आसपास के घरों तक जा पहुंचीं जिससे वहां मौजूद बच्चे भी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही हलका प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।पथराव और मारपीट में नत्थू सिंह पक्ष से सोनू और भूरा घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से चंद्रसेन, बाबा धर्म सिंह समेत अन्य लोग घायल बताए गए हैं। सभी घायलों की पुलिस ने चिकित्सकीय जांच कराई। वहीं गर्भवती संगीता देवी को गंभीर चोटें आने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डिबाई से बुलंदशहर रेफर कर दिया।
हलका प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, मामले में पुजारी लोकेश, मोनू और जितेंद्र को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच और कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments