बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव खंडवाया निवासी नरेश सिंह ने कोतवाली देहात में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 28 अगस्त को वह भूड़ चौराहा स्थित शराब के ठेके पर गया था। ठेके के सेल्समैन ने निर्धारित कीमत से अधिक रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर सेल्समैन ने नरेश सिंह के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा सका। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शराब ठेका सेल्समैन से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


