Thursday, September 3, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरकुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल...

कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से कार हादसे का शिकार हो गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी और चिंगारियां निकलने लगीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार चार घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार अनियंत्रित जाती दिखाई दे रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हादसा कुत्ते को बचाने के दौरान होने की बात सामने आई है। चारों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं हादसे में बिजली का पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के बाद बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments