Saturday, September 5, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरमहिला को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

महिला को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरपा चूहड़पुर में एक महिला को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता के मुताबिक, उसके गांव में रहने वाला अमन उस पर लगातार बातचीत करने और मिलने के लिए दबाव बनाता है। आरोप है कि जब महिला ने उससे बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना खुर्जा देहात में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments