बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव भंडौली के जंगल में खेत के किनारे सोमवार की देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को पड़ा देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
आपको बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव भंडौली के जंगल में एक खेत के किनारे एक शव पड़ा हुआ हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान भंडौली गांव निवासी 48 वर्षीय अमित शर्मा के रुप में हुई हैं। मृतक पैरों से दिव्यांग था। शव की चैकिंग के दौरान पुलिस को मौेक से 315 बोर का तमंचा, एक चला हुआ खोखा और मृतक अमित की जेब से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ हैं। इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल से एक फोन और स्कूटी की डिग्गी से एक हैंडरिटन नोट भी मिला हैं। थाना अगौता प्रभारी सांजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



