Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: नकली सीबीआई बनकर व्यापारी के घर चोरी करने वाला 50 हजार...

अनूपशहर: नकली सीबीआई बनकर व्यापारी के घर चोरी करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस व यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर नकली सीबीआई अधिकारी बनकर आए बदमाशों द्वारा व्यापारी के घर डकैती की घटना कारित करने वाला 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकुर उर्फ प्रवीण पुत्र हरवीर उर्फ हमवीर मूल निवासी नगला लच्छी थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा हाल निवासी ग्राम केसरी राजौरा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/अपराधी है जिसके द्वारा 19 दिसंबर 2025 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्यापारी के आवास में दाखिल हुए एवं व्यापारी के घर में रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं नकदी लूटकर मौके से फरार हो गये थे। बदमाश अंकुर उर्फ प्रवीण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ रेंज मेरठ द्वारा 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम बुलन्दशहर द्वारा 05 आरोपियों को 31 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार जेल भेजा गया था तथा इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी हैं। पुलिस ने 50 हजार के इनामी को भी जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments