बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 11 सितंबर को प्रस्तावित बुलंदशहर दौरा रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने इसकी जानकारी दी है। दौरा रद्द होने की वजह प्रशासन की ओर से हेलीपैड की अनुमति नहीं मिलना बताया गया है।
सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक, अखिलेश यादव को बुलंदशहर के कमालपुर गांव में प्रस्तावित जनसभा को संबोधित करने पहुंचना था। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों की ओर से तैयारियां की जा रही थीं। हालांकि, हेलीपैड की अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। दौरा रद्द होने के बाद अखिलेश यादव ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाए कि उनकी जनसभा को प्रभावित करने के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
बुलंदशहर: अखिलेश यादव का 11 सितंबर का दौरा रद्द
RELATED ARTICLES


