बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में नियमों के विपरीत प्लाटिंग हो रही है। इलाके में प्लॉटिंग का धंधा फल-फूल रहा है। अधिकारियों को नियमों के विपरीत हो रही प्लाटिंग की खबर तक नहीं है। कॉलोनाइजर खेत को काटकर कॉलोनी बना रहे है। बसन्त विहार के नाम से एक बोर्ड लगाया और धड़ल्ले से प्लॉट काटे जा रहे है।
आपको बता दें कि गुलावठी में बसन्त विहार के नाम से जोरों-सोरों पर प्लॉटिंग जारी है। कॉलोनाइजरों ने प्लॉटिंग के चारों तरफ खम्भे लगाए हुए हैं और मिट्टी से सड़क बना रखी है। वहीं, इस कॉलोनी का सौदा भी बाजार में खुल गया है। ऐसे में बिचोलिए सक्रिय हो गए हैं। प्लाटिंग में ब्लैक मनी का निवेश भी किया गया है। प्राधिकरण को एक बार इस ओर ध्यान देना चाहिए।
गुलावठी: नियमों के विपरीत काटी जा रही “बसन्त विहार कॉलोनी”
RELATED ARTICLES


