बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर रहा। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। इसके अलावा संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस ने निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की भी मदद ली। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या शरारत को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। पूरे इलाके में जुम्मे की नमाज के दौरान शांति और भाईचारा कायम रहा।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



