Saturday, September 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला, नहर पटरी पर खून...

खुर्जा: ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला, नहर पटरी पर खून से लथपथ मिला चालक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ई-रिक्शा चालक गंभीर हालत में नहर पटरी पर पड़ा मिला। उसके गले और कलाई पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुंडाखेड़ा नहर पटरी के पास एक व्यक्ति को खून से लथपथ देखकर राहगीरों ने PRV 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में घायल की पहचान मुंडाखेड़ा निवासी कासिम के रूप में हुई, जो ई-रिक्शा चलाता है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस रंजिश, लूटपाट और अन्य विवाद समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments