Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: हरियाणा निवासी युवक से 29 लाख की ठगी

बुलंदशहर: हरियाणा निवासी युवक से 29 लाख की ठगी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हरियाणा निवासी युवक से साइबर ठगों ने डराकर 29 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि डीएफएल फेज-3, गुरुग्राम हरियाणा निवासी कपिल यादव ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक, कुछ लोगों ने उसे आतंकित करते हुए चोट पहुंचाने का डर दिखाया और इसी बहाने उसके साथ करीब 29 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। मामले के तार बुलंदशहर जनपद से जुड़े बताए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम नरेश कुमार के मुताबिक, पीड़ित की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments