बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद पुलिस ने औरंगाबाद क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता राजकुमार लोधी उर्फ राजू के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। राजकुमार लोधी ने इसे एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। वह उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसी के साथ उन्होंने मांग की है कि मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। शेष पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही हो और भविष्य में फर्जी कार्रवाई न हो।
गुडा एक्ट की कार्रवाई पर बोले राजकुमार लोधी, “जनप्रतिनिधि के इशारे पर हुई कार्रवाई”
RELATED ARTICLES


