Monday, September 14, 2026
HomeUncategorizedभाजपा नेता पर की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही से नाराज अनूपशहर...

भाजपा नेता पर की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही से नाराज अनूपशहर विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर औरंगाबाद नगर पंचायत के नामित सभासद और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के खिलाफ एक गुंडा एक्ट के कार्यवाही के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक ने सीएम से कार्यवाही की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है। की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही के बाद राजनीतिक गलियारा गरमाया हुआ है।
आपको बता दें कि औरंगाबाद के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता राजकुमार लोधी उर्फ राजू व उनके भाई सतीश लोधी पर हुई गुंडा एक्ट की कार्यवाही के बाद मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि गुंडा एक्ट की कार्यवाही के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और यह कदम किसके कहने पर उठाया गया।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments